बिना हेलमेट के स्कूटर चलाकर फंसे नितिन गडकरी

0
91

NITIN GUDKARYडेस्क: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर हो रही खींचतान के बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक नए विवाद में घिर गए हैं। शनिवार सुबह नितिन गडकरी नागपुर स्थित आरएसएस के मुख्यालय में स्कूटर से पहुंचे। इस दौरान गडकरी ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ ‌था।

[adrotate banner="3"]

इसके बाद गडकरी विरोधियों के निशाने पर आ गए। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी गडकरी के बिना हेलमेट के स्कूटर की सवारी करने पर सवाल उठाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि बिना हेलमेट के सवारी कर गडकरी लोगों को क्या संदेश देना चाहते हैं।

दिग्‍विजय ने कहा कि गडकरी ने बिना हेलमेट की स्कूटर की सवारी करके परिवहन नियम का उल्लंघन किया है। क्या यह सिर्फ उनका ही उदाहरण है या फिर एनडीए सरकार भी इसी तरह नियम तोड़ने में ‌विश्वास रखती है।

गडकरी ने पूछा कि क्या अब नागपुर के पुलिस कश्मिनर उनपर केस दर्ज करेंगे या गडकरी के खिलाफ किसी के याचिका दाखिल करने का इंतजार करेंगे?[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]