यूपीएस के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों नें मनाया काला दिवस, काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

0
436

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नेशनल पेंशन स्कीम का विरोध बढ़ता जा रहा है।लोहिया अस्पताल में एक अप्रैल को पूरे स्वास्थ्य कर्मियों ने अटेवा के अवाहन पर काला दिवस मनाया| स्वास्थ्य कर्मियों नें काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन भी किया|
एक अप्रैल को यूपीएस के विरोध में काला दिवस मनाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों नें काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। साथ ही सरकार से एनपीएस व यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। स्वास्थ्य्य कर्मचारी नेता विजय शंकर तिवारी नें कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाल करे ताकि सरकारी कर्मचारी जब सेवानिवृत हो तो उसकी पेंशन बुढ़ापे की लाठी बनी रहे| इस दौरान प्रवीन यादव, गरिमा सचान, शैलेन्द्र मिश्रा, अमृता श्रीवास्तव, डा. मोनिका कटियार आदि प्रमुख रूप से रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]