युवा मोर्चा जिला कमेटी में किसे मिला कौन सा पद देखें

0
150

FARRUKHABAD : दो दिन तक चले जिला कमेटी को लेकर घमासान को प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने आखिर ठंडा कर दिया। जिलाध्यक्ष द्वारा जारी की गयी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की सूची में 25 लोगों को सम्मलित किया गया है।

[adrotate banner="3"]

bjp youth logoकमेटी में जिला उपाध्यक्ष गोपाल उर्फ आशुतोष राठौर, महेन्द्र राजपूत, आशुतोष अवस्थी, प्रभाकर राजपूत, आदित्य मिश्रा को बनाया गया। वहीं जिला महामंत्री के पद पर धर्मेन्द्र राजपूत, शशांक शेखर मिश्रा, जिला मंत्री के पद पर नवनीत पाल, अबधेश शाक्य, संजय प्रजापति, सोले ठाकुर, सचिन गंगवार, आमोद कुमार श्रीवास्तव को कमान दी गयी है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

जिला कोषाध्यक्ष का पद चंदन गुप्ता के हवाले किया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में ममतेश पाल, आदित्य बाथम, मन्नी दुबे, अजीत शाक्य, अनुपम कटियार, धर्मेन्द्र सिंह, अनुराग पाठक, मयंक दीक्षित, अनुज राठौर, आलोक राजपूत आदि को सम्मलित रखा गया है।

जिलाध्यक्ष अजीत महाजन ने बताया कि कमेटी के सभी युवा पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी बखूबी समझा दी गयी हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

[adrotate banner="2"]