डीयू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की बल्ले-बल्ले

0
103

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ [डूसू] के शुक्रवार को संपन्न हुए चुनाव के नतीजे घोषित हो गए। इस चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बाजी मारी। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अमन ने कब्जा जमाया, उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के ही उत्कर्ष चौधरी की जीत हुई। इसके अलावा एबीवीपी के राजू रावत ने संयुक्त सचिव पद पर कब्जा जमाया, जबकि सचिव पद पर एनएसयूआइ की करिश्मा ठाकुर की जीत हुई।

[adrotate banner="3"]

इससे पहले शुक्रवार को 51 प्रत्याशियों का भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन [ईवीएम] में बंद हुआ था। देर शाम तक चले चुनाव में चारों सीटों के लिए 11 हजार 285 वोट पड़े, जो कुल वोटिंग का 43.62 फीसद है। इस बार के डूसू चुनाव में आइसा के प्रत्याशियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चार वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स [एफवाईयूपी] के खिलाफ आइसा ने छात्रों के बीच जनमत-संग्रह तक कराया, जिसमें छात्रों ने डीयू प्रशासन के खिलाफ वोट दिया। डीयू में इस वर्ष 1 लाख 17 हजार 546 वोटर थे।

जेएनयू में कम हुआ मतदान

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय [जेएनयू] के छात्र संघ चुनाव में छात्रों ने जमकर भागीदारी की, लेकिन पिछले वर्ष के मुकाबले वोटों का फीसद कम रहा। इस वर्ष 8053 छात्रों की संख्या होने के बावजूद कुल 56 फीसद मतदान हुआ, जबकि पिछले वर्ष 7000 छात्रों की संख्या होने पर भी जेएनयू में मतदान 58 फीसद था। इस दौरान सभी वामपंथी संगठन ढपली और ढोल के साथ अपने समर्थकों के लिए जबरदस्त नारेबाजी कर रहे थे।

[adrotate banner="2"]