FARRUKHABAD : जिला युवा उद्योग व्यापार मण्डल ने भारतीय सीमा में घुसकर पाकिस्तानी सेना द्वारा आतंकियों से मिलकर भारतीय सैनिकों की हत्या करने के विरोध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नबाज शरीफ का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
फतेहगढ़ चैराहे पर जिला उद्योग व्यापार मण्डल कंछल गुट के तनु कुदेशिया के नेतृत्व में इकट्ठे हुए। जहां पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ डटकर नारेबाजी की गयी। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला बनाकर फूंक दिया गया।
[bannergarden id=”8″]
पुतला दहन के दौरान जिला उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने कहा कि भारत की सरकार को पाकिस्तान को उन्हीं की भाषा में ईंट का जबाब पत्थर से देना चाहिए। जिला मंत्री तनु कुदेशिया ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।
[bannergarden id=”11″]
इस दौरान रमन कटियार, विशाल शुक्ला, शनि मिश्रा, मोहित गुप्ता, साबिर हुसैन, मोहम्मद यूसुफ अंसारी, सुमित सक्सेना, राजू राठौर, अभिषेक दुबे, शक्ति राजपूत, सचिन प्रताप, बबलू दिवाकर, राजू बाथम आदि मौजूद रहे।
युवा नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के कार्यकर्ताओं दानिश खान, सलमान, अरमान, तालिब, आकाश पाण्डेय, नेहाल, सौरभ भारद्धाज, अनुज चैरसिया, अंकुर श्रीवास्तव, साहिल खान, सादाव हुसैन आदि ने भी प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की।
युवा उद्योग व्यापार मण्डल ने पाकिस्तान पीएम का पुतला फूंका
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


