भारतीय नेता शक्तिविहीन या पाकिस्तान से खौफजदा: प्रधान संघ

0
119

FARRUKHABAD : भारतीय ग्राम प्रधान संघ की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि पाकिस्तानियों द्वारा लगातार सैनिकों की हत्यायें की जा रही हैं और नेता चुपचाप बैठे है। भारतीय नेता शक्ति विहीन हो गये हैं या फिर पाकिस्तान से डरते हैं।
pradhan[bannergarden id=”8″]
उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक जवानों को कब तक एक एक कर हत्या होती रहेगी और आखिर हम कब तक बैठे देखते रहेंगे। पाकिस्तानियों व आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में मुहंतोड़ जबाब देना चाहिए। पाकिस्तान व चीन की तरफ जब जब भारत ने दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाया तब तब पाकिस्तान व चीन ने धोखा ही दिया। आखिर हम पाकिस्तान से दोस्ती क्यों करना चाहते हैं। क्या हम उसके बगैर सभी भारतवासी जी नहीं सकते जब पाकिस्तान ने दो जवानों के सर कलम कर दिये तब भी भारत चुपचाप बैठा देखता ही रहा या तो भारतीय नेता शक्ति विहीन हो गये हैं या फिर पाकिस्तान से डरते हैं।
[bannergarden id=”11″]
अगर डरते नहीं हैं तो पाकिस्तान व आतंकियों पर अटैक होना चाहिए। चाहें वो पाकिस्तानी हों या आतंकवादी हों। जो हमारे भारतीय एक जवान को मारेंगे उनके तीन को मारेंगे। रक्षामंत्री व विदेशमंत्री पाकिस्तान को मुहंतोड़ जबाब दें। यदि नहीं दे सकते तो नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दें।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]