युवती से दुष्कर्म के प्रयास में 40 दिन बाद मुकदमा

0
111

फर्रुखाबाद: महिला सुरक्षा की बात करने वाली योगी सरकार में महिलायों को लेकर पुलिस कितनी संवेदनशील है इसका पता इसी से लग जाता है की दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत के बाद भी पुलिस ने 40 दिनों तक मुकदमा दर्ज नही किया| जब पीड़िता धरने पर बैठी तो सपा जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया|
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवती के साथ बीते 5 जून 2018 को शाम पांच बजे शौच जाने के दौरान खेत में गाँव के ही आरोपी विशाल पुत्र साहूकार ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया| आरोप है की उसे मक्का के खेत में दबोच ले गया| उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया| युवती की चीख-पुकार सुन गाँव के ही कुछ लोग आ गये| मौके से आरोपी विशाल को गाँव के लोगों ने पकड़ लिया| सूचना पर पंहुची पुलिस को आरोपी सौप दिया गया| लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया |
युवती ने आरोप लगाया की कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक व चेयरमैंन सुनील चक के दबाब में पुलिस मुकदमा दर्ज नही कर रही है| घटना के 40 दिन बाद आखिर युवती अपनी माँ के साथ कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गयी| सी समय सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी व इलियास आदि मौके पर पंहुचे| उन्होंने एसपी अतुल शर्मा से फोन पर वार्ता की| जिसके बाद एसपी ने कायमगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये| जिसके बाद पीड़िता को कोतवाली कायमगंज भेज दिया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]