युवती को ले जानें में चौकीदार का पुत्र गिरफ्तार

0
230

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) युवती को ले जानें के मामले में आरोपी चौकीदार के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था| पुलिस नें आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी 17 वर्षीय युवती को ले जानें में ग्राम गांधी के पुत्र सकटे के पुत्र नागेश के खिलाफ मुकदमा धारा 363, 366 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था| पुलिस नें युवती को फरीदाबाद से दबिश के दौरान बरामद किया था| युवती का अपहरण करने के आरोपी की पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी| बुधवार को उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने आरोपी नागेश को महेशपुर बकासपुर के निकट से गिरफ्तार किया| आरोपी नागेश ने बताया कि युवती के गांव मजदूरी करने गया था| इस दौरान युवती से प्रेम हो गया था और युवती को लेकर फरीदाबाद लेकर चला गया था|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]