जेसीबी मालिक की बहन को चाकुओ से गोद डाला, नकदी जेबर लुटने का आरोप

0
112

DIKSHAफर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीते कई दिनों से चल रहे भूमि कब्जे के विवाद में बीती रात घर पर सो रही युवती को दबोच लिया और उसकी माँ और बहन के साथ मारपीट कर दी| इतने से भी हमलावरों का जी नही भरा तो उन्होंने युवती को चाकुओ से गोद डाला| घटना के सम्बन्ध में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गयी है| पीड़ित परिवार ने घर में लूट करने की शिकायत भी की है|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर निवासी रामनरेश यादव की पत्नी विधावती के अलावा 17 वर्षीय पुत्री दीक्षा उसकी बड़ी बहन दिव्या यादव घर पर सो रहे थे उसी दौरान उसके ही परिवार के लज्जाराम पुत्र सरनाम सिंह, अखिलेश पुत्र लज्जाराम, धर्मवीर पुत्र शिवराम, दीवान पुत्र शिवराम सहित तकरीवन एक दर्जन लोग आ गये और रामनरेश के परिवार पर हमला बोल दिया| पहले उसकी पुत्री दीक्षा के व अन्य परिजनों के साथ जमकर मारपीट की और फिर हमलावरों ने दीक्षा को चाकुओ से गोद कर मरणासन्न कर दिया उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| दीक्षा का बड़ा भाई सुशील यादव जेसीबी का मालिक है| दीक्षा की बड़ी बहन दिव्या यादव ने बताया की उनकी पांच बीघा जमीन आरोपियों ने मिलकर जोत ली जिसको लेकर बुधबार को उसके भाई सत्यवीर व आरोपी बेचेलाल में मारपीट हो गयी थी| पुलिस दिन में हो दोनों को थाने में पकड़ कर ले गयी थी|
रात तकरीवन 1 बजकर तीस मिनट पर आरोपियों ने हमला बोल दिया और दीक्षा को घायल कर भाग गये| दिव्या के अनुसार आरोपियों ने उसके घर में रखे दो लाख पचास के जेबर व तीन लाख रुपये नकद लूट लिए| पीड़ित पक्ष ने थाना प्रभारी पर भी आरोपियों के साथ मिले होने का आरोप लगाया है|
जहानगंज थानाध्यक्ष कर अनुसार घटना संदिग्घ है जाँच की जा रही है| घायल के परिजनों ने किसी को पहचान नही पाया है| तहरीर अभी प्राप्त नही हुई है तहरीर मिलने पर कार्यवाही की कार्यवाही की जाएगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]