युवक ने फांसी लगाकर दी जान

0
138

फर्रुखाबाद: साली के विवाह कार्यक्रम से खफा होकर आये युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना की सूचना पर कोहराम मच गया |सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर गढ़ीया काशीराम कालोनी व्लाक 23 के कमरा 331निवासी राजरानी के साथ उसका दामाद 26 वर्षीय शत्रुघ्न सिंह उर्फ़ सनी पुत्र रमेश चन्द्र चौहान निवासी औरैया बेला बिधुना भी रह रहा था| बीते तीन दिन पूर्व सनी के भाई का विवाह उसकी साली के साथ बीते तीन दिन पूर्व हुआ था| जिसमे उसकी सास राजरानी, पत्नी कविता व अन्य सभी परिजन गये थे| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बारात में ही उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया और आक्रोशित सनी ने अपने घर आकर दरवाजा अंदर से बंद किया और पंखे से फ़ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="2"]