मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
197

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मजदूर नें फांसी लगा ली| जिससे उसकी हालत में परिजन सीएचसी लेकर पंहुचे जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों में कोहराम मच गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गाड़ी निवासी इंद्रपाल के 35 वर्षीय पुत्र कुबेर सिंह ने कमरे में बंद होकर स्टॉल के सहारे टीन सेट में लगे लोहे के पाइप मे फांसी लगा ली। परिजन जब दरवाजा खोलने गये तो दरवाजा नही खुला| कुछ देर बाद घर पंहुचे देवर विक्रम सिंह घर पंहुचा तो कुबेर सिंह की पत्नी रूबी को जानकारी दी| दीवार के सुराख में देखा तो कुबेर सिंह फांसी पर झूल रहा था | विक्रम नें टीन सेड को उठाकर कमरें में प्रवेश किया और कमरें के भीतर दाखिल हुआ| कुबेर सिंह को नीचे उतार कर गेट खोला | कुबेर सिंह को परिजन सीएचसी मोहम्मदाबाद लेकर पंहुचे जहाँ उसे डॉ. जितेंद्र यादव नें मृत घोषित कर दिया गया| कुबेर सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण किया करता था। पखना चौकी इंचार्च प्रताप सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]