युवक ने छत के कुंडे में झूल फांसी लगाकर दी जान

0
130

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) युवक ने कमरे की छत के कुंडे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| पुलिस जाँच कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुंगरपुर निवासी 25 वर्षीय उदय प्रताप पुत्र दिनेश चन्द्र ने अपने कमरे की छत के कुंडे में दोपहर एक बजे प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना की सूचना पर मौके पर पत्नी मोहनी के साथ ही अन्य परिजन एकत्रित हो गये| मौके पर पंहुची पुलिस ने जाँच पड़ताल की| दरोगा आनन्द भान ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा|मृतक की पत्नी मोहनी के साथ ही पांच वर्षीय पुत्र अभी व 2 वर्षीय पुत्री अंश है|
पीएम आवास योजना की निर्माणाधीन छत से गिरकर लाभार्थी की मौत
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिहार निवासी तुलसी राम पुत्र परमेश्वर दयाल अपने निर्माणाधीन पीएम आवास की छत पर थे| बीती शाम लगभग 6 बजे वह अचानक नीचे गिर गये| परिजन उन्हें उपचार हेतु ले जा रहे थे तभी उनकी मौत हो गयी| शव का पंचनामा पखना चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह ने भरा| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]