युवक नें फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
606

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) युवक नें तनाव में आकर फांसी लगाकर जान दे दी| जिससे परिजनों में कोहराममच गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|

थाना क्षेत्र के ग्राम नगला नीम निवासी स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सतेंद्र ने बीती रात फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गयी| सतेंद्र थाना नवाबगंज के ग्राम दौलतपुर में अपनी ससुराल में पत्नी अर्चना के साथ रह रहा था| 17 मार्च को सतेंद्र अपने गांव नगला नींव आया था। रात्रि लगभग 8 बजे नशे में वह अपने कमरे में सतेंद्र ने रस्सी के सहारे छत के कुंडे के सहारे फांसी लगा ली| जब माता कुशमा देवी ने
बार-बार गेट खटखटाया दरवाजा न खुलने पर परिजनों को जानकारी दी| आनन फानन में गेट तोड़ कर अंदर जाकर सतेंद्र की उतारा और ताजपुर प्राइवेट हॉस्पिटल में पंहुचे जहां डॉक्टर ने सत्येंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई नीलू ने चौकी इंचार्ज अमित कुमार गुप्ता को सूचना दी के उसके भाई ने फांसी लगा ली है| कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल के जांच नमूने लिये। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण किया करता था। मृतक की एक तीन वर्षीय पुत्री छवि है। उप निरक्षक अमित कुमार गुप्ता ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]