फर्रुखाबाद: बीते दिन अपने मौसा के घर आये युवक को घर के बाहर गोली मार दी गयी थी| जिसका इलाज चल रहा है| घायल युवक के मौसा ने पति-पत्नी सहित चार गोलों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस ने मामले की जाँच में जुट गयी है|
शहर कोतवली क्षेत्र के मोहल्ला कुंचा भवानी दास निवासी विजय मिश्रा पुत्र छोटेलाल के घर उसके साडू के लडके पिन्टू उर्फ़ शिवम् पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी सराफन कन्नौज के कुछ लोगो ने मकान के कब्जे को लेकर गोली मार दी थी| जिसमे विजय मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को घटना के सम्बन्ध में श्रवण कुमार पुत्र कल्लू उनकी पत्नी रेखा निवासी गंगा नगर कालोनी व अरविन्द सोमवंशी व उनकी पत्नी पप्पी के खिलाफ तहरीर दी| तहरीर कर आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है| घटना के सम्बन्ध में पुलिस जाँच में जुट गयी है|
युवक को गोली मारने में चार के खिलाफ मुकदमा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

