युवक के गोली मारने में आधा दर्जन पर एफआईआर

0
204

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) युवक के साथ मारपीट कर गोली मारने में तीन नामजद आरोपियों सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है|
कौशलेंद्र सिंह पुत्र सिद्धनाथ निवासी आवास विकास हिंदुस्तान होटल के पीछे ने दर्ज करायी एफआई आर में कहा की वह अपने साथी अनुज प्रताप सिंह के बन्नू मिष्ठान भंडारा गये थे| उसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे लकी पुत्र हिमांशु , लुक्का, राहुल व तीन अज्ञात नें कौशलेन्द्र व उसके दोस्त के साथ गाली- गलौज कर दिया| मना करने पर एक राय होकर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया | अनुज के पैर में गोली लगी |
पुलिस नें धारा 147, 307, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है| शहर कोतवाल जेपी शर्मा नें बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है| गिरफ्तारी को टीमें लगी हैं |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]