युवक की हत्या में 302 का मुकदमा दर्ज

0
150

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के कामेश्वर प्रसाद पुत्र लालता प्रसाद निवासी जटवारा को मारने के आरोप में इन्द्रेश पाल पुत्र वीरेंद्र निवासी बिलाबलपुर मऊदरवाजा के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया|

[adrotate banner="3"]

मृतक कामेश्वर प्रसाद के भाई द्वारिका प्रसाद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि ६ सितम्बर को इन्द्रेश पाल मेरे घर गया व मेरे घर से मेरे भाई कामेश्वर प्रसाद को शहर के घूमना बाज़ार तक चलने को कहा कामेश्वर इन्द्रेश पाल के साथ चला गया व शाम तक लौट के नही आया| काफी तलाश करने पर कामेश्वर का कोई पता न चला व इन्द्रेश पाल के घर पर भी ताला लटका मिला|

कुछ दिन बाद इन्द्रेश पाल के साथ कामेश्वर को सदर तहसील में देखा तब तक इन्द्रेश ने कामेश्वर कि जमीन बैनामा अपने नाम करवा लिया था मैंने जब भाई से चलने के लिए कहा तो उसने बाद में आने कि कहकर चला गया कुछ समय बाद कामेश्वर का मृत शरीर फर्रुखाबाद रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला|

इस संबंध में मृतक कामेश्वर प्रसाद के भाई द्वारिका प्रसाद द्वारा न्ययालय के आदेश पर ३०२ का मुकदमा इन्द्रेश के ऊपर दर्ज कर लिया गया|

[adrotate banner="2"]