युवक कांग्रेस ने विसर्जित कीं केजरीवाल की अस्थियां

0
85

फर्रुखाबाद: एक तरफ दशहरे का माहौल होने की बजह से जगह जगह रावण के पुतलों की तैयारी चल रही है और उन्हें कुछ दिनों में फूंका भी जायेगा। लेकिन देश में तो दूर जिला स्तर पर ही देख लें तो दशहरे के माहौल में पुतला फूंकने का दौर कुछ ज्यादा ही चला और उसके बाद शुरू हो गया अस्थियां विसर्जित करने का सिलसिला। युवक कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल की अस्थियां नाले में विसर्जित कर अपनी भड़ास निकाली।

[adrotate banner="3"]

युवक कांग्रेस कमेटी ने कहा कि सलमान खुर्शीद पर आरोप लगाने का सिलसिला बंद होना चाहिए। अगर अरविंद केजरीवाल फर्रुखाबाद आते हैं तो युवक कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से उनका विरोध करेगी व अरविंद केजरीवाल को काले झण्डे भी दिखाये जायेंगे। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने अरविंद केजरीवाल की अस्थियां नाले में विसर्जित कर नारेबाजी की। इस दौरान जेडी यादव, मोहित गुप्ता, सुमित छोटू, गोपाल गुप्ता, ऋषी अरोरा, रवी कटियार, अरुण कटियार, मोहित गुप्ता, बहाबुद्दीन, शाबिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]