कांग्रेसियों में दम हो तो रोक कर दिखायें केजरीवाल की सभा: हिन्दू जागरण मंच

0
101

फर्रुखाबाद: अरविंद केजरीवाल की फर्रुखाबाद में होने वाली जनसभा को लेकर केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के तीखे वयानों से आम जनता कुछ खासी प्रभावित हुई है। जिसके मद्दे नजर सामाजिक संगठन कानून मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। हिन्दू जागरण मंच ने चेतावनी भरे लहजे में कांग्रेसियों को कहा कि 1 नवम्बर को अरविंद केजरीवाल की सभा होकर रहेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अगर ताकत है तो वह रोक कर दिखायें। संगठन उनके विरोध का मुहंतोड़ जबाव देने में सक्षम है।

[adrotate banner="3"]

हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष एडवोकेट दीपक द्विवेदी ने साहबगंज चौराहा पर एक नर्सिंगहोम में बैठक का आयोजन किया। जिसमें अरविंद केजरीवाल की बैठक को लेकर ही विशेष मंत्रणा की गयी। इस दौरान संगठन ने एक स्वर में सलमान खुर्शीद के द्वारा किये गये भ्रष्टाचार की निंदा की। उन्होंने कहा कि विधि मंत्री को उनकी मनमानी नहीं करने दी जायेगी।

संगठन के प्रदेश मंत्री दिनेश मिश्रा ने कहा कि आने वाले 1 नवम्बर को केजरीवाल का जनपद में भव्य स्वागत किया जायेगा। किसी भी कांग्रेसी में ताकत है तो वह रोक कर दिखायें। जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता केजरीवाल की सभा से एक हजार मीटर दूर रहें यही उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक होगा। युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष राम जी मिश्रा ने भी प्रदेश मंत्री की बात का समर्थन किया।

इस दौरान ग्रीशचन्द्र गुप्ता, अंकित मिश्रा, विक्कू, संजय कुमार मिश्रा, प्रभात कुमार मिश्रा, राम जी मिश्रा, गोविंद अग्निहोत्री, मोनू अग्निहोत्री, शशांक शेखर, राजीव राठौर, मोनू व गीतेश आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]