युवको को सरेबाजार पीटा, पुलिस की राइफल छीन कर तानी

0
123

marpitफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के आवास विकास आरके अस्पताल के निकट युवको को छेड़खानी का आरोप लगाकर दिनदहाड़े जमकर लात घूंसों से और बेल्टो से पीट दिया| उन्हें मुर्गा भी बनाया| इसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची| जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों पर सिपाही की राइफल छीन कर आरोपी पर तान दी| घटना के सम्बंध में तहरीर दी है|

[adrotate banner="3"]

uppशहर कोतवाली के मिशन कम्पाउंड निवासी रोहित सी डेविड और उसका एक साथी सत्यम को आवास विकास चौकी के सामने से गाड़ी में बिठाकर कार सवार आवास विकास ले आये| पहले दोनों को कार के भीतर जमकर पीटा और बाद में सड़क पर उतारा कर मुर्गा भी बनाया| दबंगो का इस पर भी मन नही भरा तो उन्होंने बेल्टो और लोहे की राड़ से दोनों की खूब धुनाई की|

तकरीबन आधा घंटे तक चले हाई प्रोफाइल मारपीट के दौरान किसी की भी हिम्मत उन्हें बचाने की नही पड़ी| जिसके बाद कुछ लोगो ने पुलिस को सूचना दी| आवास विकास की पुलिस मौके पर पंहुची और रोहित और सत्यम को बचाया| रोहित को पुलिस ने गाड़ी में बैठा लिया| तभी उसके साथ सत्यम ने पुलिस की राइफल छीन कर मारपीट करने वाले आरोपी पर तान दी| जिससे अफरा-तफरी मच गयी| यह देखकर पुलिस के हाथ पैर फूल गये| पुलिस ने काफी प्रयास के बाद अपनी राइफल कब्जे में ली| घटना के सम्बन्ध में रोहित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उसने कहा की आरोपी सपा का झंडा लगी हरी सफारी से आये और उसे गाड़ी में जबरन पकड़ कर ले गये और बहन से छेड़छाड का आरोप लगाकर जमकर पीटा| गौरव ने उसके ऊपर तमंचा रख दिया| और जेब से 8400 सौ रुपये छीन लिये|

कोतवाल डीके सिंह ने बताया की जाँच की जा रही है तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी| राइफल छिनने की उन्हें जानकारी नही है|

[adrotate banner="2"]