युवकों के शव घर पंहुचनें पर मचा कोहराम

0
103

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) डम्पर की टक्कर से मौत के आगोश में सोये दो युवकों के शव जब उनके घर पंहुचे तो हर किसी की आँखे नम हो गयी| परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोई निवासी 27 वर्षीय रजनीश कुमार पुत्र मुंशीलाल व25 वर्षीय सुरेश चन्द्र पुत्र सुरेश चन्द्र के साथ सहारनपुर के गोपालपुर में गैस के बर्नल बनाने का कार्य कर रहें थे| बीते 13 मार्च 2022 को पिकअप से अपने घर महोई में जा रहे थे| उसी दौरान अलीगढ़ के निकट पीछे से आये तेज रफ्तार डम्पर नें पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी| जिससे दोनों की मौत हो गयी|  मंगलवार को उनके शव आनें से कोहराम मच गया| रजनेश की माँ सुखरानी, पत्नी रानी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक रजनेश का 4 वर्षीय पुत्र पृथ्वी राज है| रजनेश 6 भाई-बहन था|
वहीं मृतक नवीन की माँ सुशीला देवी, पत्नी सोनी भी रो-रो कर हालत खराब हो गयी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]