या देवी सर्वभूतेषू शक्ति रूपेण संस्थिता.. से गूंजे मंदिर व घर

0
165

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन रविवार को घरों, पूजा पंडालों व मंदिरों में या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमो: मंत्र गूंजता रहा।  श्रद्धालुओं ने देवी की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में माता केदर्शन को लम्बी लाइनें लगी दिखीं|
नगर के गुरुगाँव देवी मन्दिर व रेलवे रोड़ के मठिया देवी मन्दिर पर श्रद्धालुओं की काफी लम्बी भीड़ नजर आयी| श्रद्धालु नर-नारियों ने मां को भोग लगाया। शारदीय नवरात्र पर देवी -गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा-पंडाल धूप, दीप, अगरबती, अगज, कपूर से सुगंधित हो उठे है। दुर्गा सप्तशती के पाठ से माहौल धार्मिक हो गया है। श्रद्धालु आस्था के साथ मां की पूजा करने में जुट गये है। चारों तरफ पूजा की धूम मची हुई है। घरों से निकलते ही दुर्गा सप्तशती श्लोक व देवी गीत सुनाई पड़ रहा है। इससे मन पवित्र हो गया है।

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]