फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मातृशक्ति को सम्मानित किया गया।
शहर के जोगराज स्थित एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में बोलते हुए कहा कि आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की महिती भूमिका है जिस क्षेत्र में महिला कार्य करती है वह पूरी मेहनत व लगन के साथ कार्य करती है एवं सफलता प्राप्त करती है। आज की नारी किसी से भी कम नहीं है। कहा भी गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमयन्ते तत्र देवता जहाँ नारी का सम्मान होता है वहाँ देवता निवास करते हैं।संस्थान की छात्रा प्रिया मिश्रा ने नारी के विषय में बोलते हुए कहा कि आज की नारी अबला नहीं सबला है और वह जो मन में ठान लेती है वह करके दिखाती है| शिल्पी सक्सेना, सुपर्णा मिश्रा, पूर्णिमा दीक्षित को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ईशु, तुलसी, एलेना, अभय, निखिल, अभी, शैलेन्द्र मिश्रा, सोनेलाल आदि रहे।
यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमयन्ते तत्र देवता
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



