पूर्व मंत्री की याद में यजुर्वेद पारायण महायज्ञ

0
109

mejar sunilफर्रुखाबाद: पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी व पूर्व मंत्री प्रभा द्विवेदी की पुण्य स्मृति में आयोजित यजुर्वेद पारायण महायज्ञ में उनके पुत्र मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने परिवार के साथ आहुतिया डाली|

[adrotate banner="3"]

शहर के लोहाई रोड स्थित भारतीय महा विधायलय में आयोजित महायज्ञ में मेजर सुनील दत्त के साथ उनकी पत्नी अनीता द्विवेदी ने यज्ञ में हिस्सा लिया| यज्ञ म तकरीबन दो हजार आहुतिया डाली गयी| महायज्ञ में पूर्व मंत्री के कई पुराने साथी व जनपद के गणमान्य लोग मौजद रहे| बाहर से आये पुरोहितो ने मंत्रोचारण के साथ यज्ञ की पूर्ण आहुति करायी|

इस दौरान भास्कर दत्त द्विवेदी, डॉ० रजनी सरीन, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी, प्रियांक द्विवेदी, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, राघव दत्त मिश्रा, मनमोहन गोस्वामी, रामवीर शुक्ला, शैलेन्द्र राठौर, दिलीप भरदवज, नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़ आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]