माकन, वालिया सहित 53 कांग्रेसी उम्मीदवारों की जमानत जब्त

0
121

10_02_2015-amakan1नई दिल्ली: दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की करारी हार हुई है। इस चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार तय मानी जा रही थी लेकिन कांग्रेस के साथ साथ भाजपा की भी एेसी दुर्गति होगी इसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि कांग्रेस के 53 से अधिक उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

[adrotate banner="3"]

कांग्रेस के जिन उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है उनमें पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अजय माकन भी शामिल हैं। इसके साथ ही इसमें पार्टी के कई धाकड़ नेता भी शामिल हैं। इनके नाम हैं, किरण वालिया, हारुण युसूफ शर्मिष्ठा मुखर्जी, महाबल मिश्रा और योगानंद शास्त्री।

एेसा पहली बार हुआ है जब दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। लगातार 15 साल तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस को यह दिन देखना पड़ा है।

[adrotate banner="2"]