मौका मिला तो हर मस्जिद में लगाएंगे गणेश की मूर्ति: योगी

0
156

yogi adityanathगोरखपुर। बीजेपी के गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ ने भड़काऊ बयान दिया है। विश्व हिन्दू परिषद के पचासवीं वर्षगांठ पर अपने भाषण में आदित्यनाथ ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो सभी मस्जिदों के अंदर गौरी गणेश की मूर्ति लगा देंगे।

[adrotate banner="3"]

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मक्का में गैर मुस्लिम नहीं जा सकता है। वेटिकन सिटी में गैर ईसाई नहीं जा सकता है। हमारे यहां हर कोई आ सकता है। वेटिकन सिटी मदर टेरेसा को संत घोषित करता है, लेकिन विदेशी भारतीय संतों को हेय दृष्टि से देखते हैं।

मुसलमानों और मौलानाओं को विदेशों में पाकी कहा जाता है, जो एक गाली की तरह है। आईएसआई संगठन को भी पाकी चला रहे हैं। संत समाज और हिंदू अब खड़ा हो रहा है, कराची और इस्लामाबाद में भी इनको जगह नहीं मिलेगी। हमें मौका दें तो हम सभी मस्जिदों के अंदर गौरी गणेश की मूर्ति लगा देंगे।

[adrotate banner="2"]