मोबाइल मिस्त्री का हत्यारोपी गिरफ्तार, दो फरार

0
121

FARRUKHABAD : बीती २२ अगस्त की रात अपने घर के बरामदे में सो रहे एक मोबाइल मिस्त्री को बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से गोली मार दी थी। जिससे मोबाइल मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के चार दिन बाद मोबाइल मिस्त्री की उपचार के दौरान मौत हो गई थी. घटना के संबंध में पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही जेल भेज दिया था. दूसरे आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को दबोच लिया.

[adrotate banner="3"]

SHAILESHघर में सो रहे थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुइयांबूट निवासी 40 वर्षीय शैलेश पुत्र रामेश्वर दयाल राजपूत अपने घर के बरामदे में नकाब पोश चार बदमाशो ने गोली मार दी थी. पुलिस ने घटना करके भाग रहे एक आरोपी  सुनील निवासी हुल्लापुर अल्लागंज शाहजहांपुर को दबोच लिया था. जिसे जेल भेज दिया गया था. अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी. जिसमे पुलिस ने एक और आरोपी महावीर निवासी रसूलपुर शमशाबाद को गुरुवार को धर दबोचा. दो आरोपी  कमलेश व पन्नू अभी भी फरार है.

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

थानाध्यक्ष मऊ दरवाजा श्रीकांत यादव ने बताया की नामदज आरोपी महावीर को पूछताछ के बाद जेल भेजा जायेगा.

[adrotate banner="2"]