FARRUKHABAD : जनपद में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण न लग पाने से परेशान पुलिस अधीक्षक ने थानेदारों की जमकर क्लास ली। उन्होंने सम्बंधित क्षेत्रों के माफियाओं पर अब तक की कार्यवाही का ब्यौरा तलब किया।
[adrotate banner="3"]
आये दिन हो रही गोलीबारी, लूट, हत्याओं की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र कुमार ने जनपद के सभी थाना कोतवालियों से गैंगेस्टर एक्ट, गुन्डा एक्ट, एनडीपीएस, जुआ, आवकारी एक्ट व आम्र्स एक्ट के मुकदमों और इनमें चल रही अब तक की कार्यवाहियों का ब्यौरा तलब कर उचित दिशा निर्देश दिये हैं। सभी थानों को निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्र के माफियाओं व फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजें। एसपी का निर्देश थानों व चैकियों के प्रभारियों को दे दिया गया है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


