मोबाइल दुकानदार को मारपीट कर दो लाख लूटे

0
116

कायमगंज (फर्रुखाबाद) :  कोतवाली कायमगंज के रेलवे स्टेशन पर स्थित परचून दुकानदार से मोबाइल दुकानदार का विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान ही मोबाइल दुकानदार के पास से दो लाख रुपये भरा एक बैग लूट लिया गया। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम हकीकतपुर निवासी अमित पुत्र नेत्रपाल व थाना अलीगंज के ग्राम फरसोली निवासी राजेश पुत्र लखमी गुरुवार को कायमगंज स्टेशन पर स्थित इलियास की दुकान पर आये और सिगरेट पीने लगे। अमित पुत्र नेत्रपाल मोबाइल का काम करता है। जिससे उसके पास दो लाख रुपयों से भरा बैग मौजूद था।
इलियास की दुकान पर सिगरेट की डिब्बी लेने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर अमित का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो में जमकर मारपीट हुई। अमित का आरोप है कि इलियास ने उसका मारपीट कर सिर फोड़ दिया व उसके पास दो लाख रुपये से भरा बैग भी लूट लिया।

अमित ने इलियास, गफ्फार, सत्तार पुत्रगण फकरुद्दीन के खिलाफ कायमगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस ने अमित का मेडिकल परीक्षण कराया है।

[adrotate banner="2"]