फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद लखनऊ पैसेंजर ट्रेन में लुटेरों ने टिकट कलेक्टर से उनका फोन छीनने का प्रयास किया और उन्हें गोली मार दी। जिन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया|
[adrotate banner="3"]
लखनऊ-उन्नाव स्टेशन के बीच हरौनी में कुछ बदमाशों ने रेलवे के टिकट कलेक्टर से उनका मोबाइल फोन छीनने के लिए बीती देर रात गोली मार दी।
राजकीय रेलवे पुलिस ने आज बताया कि टिकट कलेक्टर के.के.गौतम को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चारबाग स्टेशन पर इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रेलवे पुलिस ने कहा कि लुटेरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
[adrotate banner="2"]

