मोदी 3.0 में यूपी को मिला सम्मान,सीटें घटने के बावजूद भी 10 सांसद बने मंत्री

0
251

लखनऊ:लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से अपेक्षानुरूप परिणाम न मिलने के बावजूद मोदी 3.0 में भी यूपी का दबदबा कायम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद केंद्रीय कैबिनेट में राजनाथ सिंह का शीर्ष दर्जा कायम है।राज्यसभा सदस्य हरदीप पुरी को कैबिनेट मंत्री और रालोद प्रमुख जयन्त चौधरी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का दर्जा दिया गया है। सात राज्यमंत्री भी प्रदेश को हासिल हुए हैं।वर्ष 2019 में यूपी से एनडीए को 64 सीटें हासिल हुई थीं, जबकि इसे बार महज 36 सीटों मिलने पर भी 10 सांसदों को मंत्री का दर्जा दिया गया है। कैबिनेट विस्तार में यूपी के क्षेत्रीय व जातीय समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा गया है।मोदी 3.0 में लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह और राज्यसभा सदस्य हरदीप पुरी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है, जबकि रालोद के जयन्त चौधरी (राज्यसभा सदस्य) को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का दायित्व सौंपा गया है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]