पांचाल घाट पुल की दरारें बनी जानलेवा

0
266



फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के पांचाल घाट गंगा नदी पर बने पुल के हर जोड़ पर दरारें फिर हो गयीं है| लेकिन जिम्मेदारों की नजर अभी किसी हादसे का इंतजार कर रही
है| पुल के ज्वाइंट खराब होनें से के कारण आवागमन में वाहन स्वामियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बावजूद इसके जिम्मेदार आंखें बंद किए हुए हैं।

जून 1971 में गंगा नदी पर बनाए गए पुल का लोकार्पण किया गया था। गंगा सेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश ने 750 मीटर लंबा पुल बनाया था। वर्तमान में पुल निर्माण हुए लगभग 53 सालों का समय गुजर गया | वर्तमान में पुल के ज्वाइंट खराब होनें से बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गयी हैं| किसी भी समय इस पुल से गुजरने वाले लोग व वाहन बड़ी घटना का शिकार हो सकते हैं |



[adrotate banner="3"]


[adrotate banner="2"]