मोदी सरकार देगी तोहफा, 5 लाख तक कमाई टैक्स फ्री!

0
100

incom-tax-modiनई दिल्ली:महंगाई से जूझ रही जनता के लिए अच्छी खबर है। सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार इनकम टैक्स में छूट का दायरा बढ़ा सकती है। सूत्रों के मुताबिक 5 लाख रुपए तक कमाने वालों को इनकम टैक्स से राहत मिल सकती है। यानि 5 लाख तक की कमाई को टैक्स फ्री करने की तैयारी है।
आपको बता दें कि फिलहाल टैक्स की राहत सिर्फ 2 लाख रुपए तक कमाने वालों को ही मिलती है। यानि अभी 2 लाख रुपए सालाना कमाने वाले टैक्स स्लैब में नहीं हैं जिसे मौजूदा सरकार 5 लाख तक करने की तैयारी कर रही है। यानि अब कम कमाने वालों को बड़ी राहत मिल सकती है।
इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक खबर है कि सरकार और वित्त मंत्रालय हेल्थ प्रीमियम और होम लोन में भी टैक्स छूट का दायरा बढ़ाने पर विचार कर रही है। वित्त मंत्रालय ने इस बारे में CBDT यानि सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज़ से 20 जून तक रिपोर्ट मांगी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]