मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी का बाढ़ पीडितो के लिए चंदा अभियान

0
107

bjpफर्रुखाबाद: जम्मू कश्मीर में आयी बाढ़ के पीडितो को सहायता देने के लिए भारतीय जनता पार्टी पुरे देश में अभियान चलाएगी| जिसके तहत जनपद में विधानसभा बार सभी को जिम्मेदारी दी गयी है|
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री ने बताया है की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कान्त वाजपेयी ने उन्हें एक पत्र भेजा है जिसमे 17 दिसम्बर को प्रधानमन्त्री मोदी के जन्मदिन पर पुर जनपद में चंदा अभियान चलाया जायेगा| उन्होंने बताया की एक नोट और एक वोट कार्यक्रम के लिए जो डिब्बे आये थे उन्ही को चंदा एकत्रित करने के लिए इस्तेमाल किया जायेगा|
चंदा एकत्रित करने के लिए कायमगंज में मिथलेश अग्रवाल, सदर में सांसद मुकेश राजपूत के साथ ही मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व पार्टी के सभी महामंत्री, मोहम्दाबाद में शैलेन्द्र राजपूत, कमालगंज शौरभ राठौर, नवावगंज में विनीत, राजेपुर में भास्कर दत्त द्विवेदी, शमशाबाद में विजय गुप्ता को जिम्मेदारी दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]