फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और यातायात प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में शहर में मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रेशर हॉर्न का उपयोग कर रहे तीन ट्रकों को सीज कर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान तीन बुलेट मोटरसाइकिलों में मोडिफाइड साइलेंसर लगे पाए गए। इन वाहनों का चालान करते हुए 67 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के पंजीकरण प्रमाण-पत्र को तीन माह के लिए निलंबित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चेकिंग टीम ने कादरी गेट क्षेत्र स्थित एक अधिकृत मोटरसाइकिल एजेंसी की वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया। यहां एक बुलेट मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर मिलने पर उसका चालान करते हुए 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और साइलेंसर हटवा दिया गया। अधिकारियों ने गैराज और वर्कशॉप संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने लोगों से हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की है।
मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ चला अभियान, तीन ट्रक सीज
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



