मोटरसाइकिल भिड़न्त में बंदी रक्षक सहित तीन घायल

0
89

FARRUKHABAD : अनियंत्रित बाइक द्वारा जयनरायन वर्मा रोड पर टक्कर मार देने से बंदी रक्षक सहित तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बंदी रक्षक की हालत गंभीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया।

[adrotate banner="3"]

ansu lalit[bannergarden id=”8″]

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के जयनरायन वर्मा रोड पर कानपुर जिला जेल के बंदी रक्षक ललित नरायन वर्मा निवासी नगला नैन बाजार करके घर वापस जा रहे थे। वहीं क्षेत्र के ही ग्राम बिजाधरपुर निवासी आयुष प्रताप सिंह पुत्र सर्वेश सिंह अपने दोस्त सेन्ट्रल जेल चौराहा निवासी अंशू पुत्र रूपेश मिश्रा के साथ जेएनबी रोड के एक विद्यालय से फीस जमा करके घर वापस जा रहे थे। तभी अचानक जेएनबी रोड पर हुई बाइकों की भिड़त में तीनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बंदी रक्षक ललित की हालत गंभीर होने पर उसे प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]