मैजिक व टेंपो भिडंत,चालक की मौत, एक दर्जन जख्मी

0
88

ghaaylफर्रुखाबाद: शाहजहांपुर सीमा पर टैम्पो व मैजिक की भिडंत में एक दर्जन लोग लहूलुहान हो गये जबकि टेम्पो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी| घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपियापुर निवासी टेम्पो चालक 24 वर्षीय आमीन उर्फ भोलू शाहजहांपुर के ग्राम मऊ में उर्स से लौट रहा था| तभी टेम्पो अल्हागंज थाना क्षेत्र के रामगंगा पुल के निकट बैरियर पर मैजिक से टकरा गया| जिसमे चालक भोलू की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसमे बैठे शहर कोतवाली के मोहल्ला कालीदेवी मंदिर निवासी कालीचरन लोधी,फतेहगढ के मोहल्ला शीशमबाग निवासी 8 वर्षीय सीजर पुत्र महेन्द्र सिंह,शाहजहांपुर थाना व कस्वा गढिया रंगीन निवासी 25 वर्षीय अकील पुत्र रिहासत,रिहासत पत्नी नूरजहां,नन्हे पुत्र सुभाष, 10 वर्षीय पुत्री गुलशन, पत्नी अवसाना, ग्राम मसेनी निवासी अंसार पत्नी सोनी, 16 वर्षीय अनवार पुत्र खलील गम्भीर रूप से घायल हो गये| तकरीबन एक दर्जन घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| जंहा उनका उपचार चल रहा है|

[adrotate banner="2"]