पुलिस पर हमला, दारोगा को गोली मारी

0
123

1uppआगरा:फतेहाबाद में उटंगन नदी के बीहड़ के एक गांव में रविवार रात वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया गया। पुलिस पर ताबड़तोड़ फायङ्क्षरग भी की गई, जिसमें एक दारोगा के सीने में गोली लगी है, जबकि दो अन्य सिपाही घायल हैं। घटना के बाद पहुंचे अतिरिक्त फोर्स और ग्रामीणों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दोनों ओर से गोलियां चलीं।

[adrotate banner="3"]

निबोहरा थाना क्षेत्र के बीहड़ स्थित गांव साबेद निवासी विनोद निषाद के खिलाफ अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे। रात लगभग 11 बजे थाने से दारोगा सुधीर कुमार आधा दर्जन सिपाहियों के साथ जीप से गांव पहुंचे। घेराबंदी कर विनोद के घर दबिश दी। पुलिस को देख महिलाओं ने शोर मचाते हुए घेर लिया, जिससे परिवार के अन्य लोग भी आ गए। इस बीच महिलाएं पुलिस वालों से भिड़ गईं। अन्य लोगों ने मारपीट कर दारोगा की सर्विस रिवॉल्वर और सिपाही की रायफल छीन ली। बताया गया है कि इस बीच विनोद बाहर निकला और ताबड़तोड़ फायङ्क्षरग शुरू कर दी, जिसमें दारोगा के सीने में गोली लगी है।

वहीं साथी सिपाही वीरेंद्र और बलवीर भी घायल हो गए। टीम में शामिल सिपाही मोहरपाल फायङ्क्षरग के दौरान जान बचाकर भाग गया। इसकी देर रात तक तलाश हुई तब वह मिल सका। वारंटी के साथियों द्वारा लूटी गई पुलिस की रायफल भी देर रात बरामद हो गई। पुलिस पर हमले की खबर मिलते ही आसपास के थानों का फोर्स पहुंच गया। उधर, विनोद के समर्थन में ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया। पुलिस और ग्रामीणों की तरफ से रात 12.30 बजे तक फायङ्क्षरग चलती रही। घटना की खबर लगते ही डीआइजी लक्ष्मी सिंह, एसएसपी राजेश डी मोदक समेत अन्य अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। घायल दारोगा और सिपाही को एसएन अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। दारोगा की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी राजेश डी मोदक का कहना है कि हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। टीमें रवाना कर दी गई हैं।

[adrotate banner="2"]