मैजिक पलटने से मां बेटे सहित चार घायल

0
102

फर्रुखाबादः थाना व कस्बा अमृतपुर से सवारियां भरकर फर्रुखाबाद की तरफ आ रही तेज रफ्तार डग्गामार मैजिक अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार मां बेटे सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

[adrotate banner="3"]

घायलों के अनुसार मैजिक संख्या यूपी 76के 2434 अमृतपुर से फर्रुखाबाद आ रही थी। कलक्टरगंज के पास मैजिक पलट गयी। जिसमें सवार 60 वर्षीय जयदेव निवासी हरसिंह पुर, अमृतपुर, 30 वर्षीय सर्वेश पुत्र रामप्रकाश व उसकी मां 65 वर्षीय रामदेवी पत्नी रामप्रकाश निवासी कुम्हरौर, 45 वर्षीय शिवलाल पुत्र नत्थू निवासी रमपुरा कुम्हरौर अमृतपुर गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायल सर्वेश ने बताया कि कलक्टरगंज अमृतपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार मैजिक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गयी। चालक मैजिक छोड़कर फरार हो गया। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="2"]