मैच खेलते समय दो समुदाओ में विवाद, पुलिस ने दबाब बना मामला किया शांत

0
143

uppफर्रुखाबाद: बुधवार को मैच खेलने के दौरान गेंद लग जाने के कारण दो समुदाय के लोगो में पाला खीच गयी| दोनों तरफ से जमकर गदर हुआ| पथराव का नम्बर भी आ गया| लेकिन पुलिस ने मौके पर पंहुच कर मामले को काबू कर लिया जिससे बड़ा विवाद होने से बच गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी कोहना निवासी युवक पटिया पर बैठे थे मोहल्ला राजीव गाँधी नगर निवासी कुछ युवक पडोस में मोबाइल टावर के पास मैच खले रहे थे| तभी मैच खेल रहे लोगो की गेंद बैठे लोगो में से एक के लग गयी| जिससे उनमे मारपीट के साथ कहासुनी हो गयी कुछ समय के बाद दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई घटना की भनक लगते ही दोनों पक्षों के सैकड़ो लोगो एकत्रित हो गये विवाद बढने ही बाला था की मौके पर पुलिस पंहुच गयी| पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में पाला खीचा रहा|
शहर कोतवाल सुनील यादव ने मौके पर पंहुच कर दोनों पक्षों के लोगो को बुलाकर समझौता करा दिया| और कहा की दोबारा इस तरह की घटना को भडकाया गया तो कार्यवाही की जाएगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]