मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ के तहत घर-घर जलेगा ‘कमल दीप’

0
153

फर्रुखाबाद:लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने 12 से 2 मार्च तक ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ अभियान से पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी ताकत व पार्टी से जुड़े सम्मान की याद दिलाकर उन्हें चुनाव के लिए तैयार करने का फैसला किया है। साथ ही इसके सहारे उन्हें चुनावी काम समझाकर और एजेंडे का ध्यान दिलाकर गांव-गांव भाजपा विरोधी दलों के खिलाफ मोर्चाबंदी सजाने की भी तैयारी है।
नगर के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित बैठक में प्रदेश मंत्री श्री प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने का मंत्र दिया| माना जा रहा है पार्टी की कोशिश है कि इस अभियान के सहारे भाजपा की ताकत और पकड़ व पहुंच का संदेश देकर लोगों को मनोवैज्ञानिक तरीके से अपने साथ जोड़ा जाए। कार्यशाला में जिले भर से से आए लोगों को इसकी योजना समझाई गई। कार्यशाला में बताया गया कि अभियान में भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे के यहां पहुंचें और स्टीकर व झंडा लगाएं। दरअसल, भाजपा की कोशिश इस अभियान के जरिये जिले के लाखों घरों पर भाजपा का झंडा फहराकर ताकत दिखाने की है। इसी के साथ भाजपा कार्यकर्ता जनपद के लाखों घरों पर जाकर ‘कमल दीप’ जलाएंगे और उन्हें मोदी व योगी सरकार की जनकल्याणकारी व गरीब हितैषी योजनाओं से मिले लाभ की याद दिलाकर उनसे 2019 में भी समर्थन मांगेंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह आदि ने विचार रखे| लोकसभा संयोजक दिनेश कटियार,जिला महामंत्री संदीप शाक्य,प्रदीप सक्सेना,शैलेन्द्र सिंह राठौर, डॉ० प्रभात अवस्थी,पूर्व चेयर मैंन विजय गुप्ता,जय गंगवार,रामवीर शुक्ला,अन्नू दुबे,नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता,ममता सक्सेना,शिवांग रस्तोगी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]