फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अब मेडिकल स्टोर पर दवा लेनें वाले व्यक्ति का पूरा ब्योरा दर्ज किया जायेगा| जिसकी प्रतिदिन सूचना औषधि निरीक्षक को दी जायेगी|
दरअसल कोविड-19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण को रोकने के लिए जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने आदेश जारी किया गया है| उन्होंने जारी किये गये आदेश में कहा है कि यदि जिले भर के किसी भी मेडिकल पर कोई व्यक्ति खांसी, जुखाम, बुखार या फिर साँस लेनें में तकलीफ की दवा लेता है तो उसका पूरा नाम पता मेडिकल संचालक अपने पास एक रजिस्टर में दर्ज करेगा और प्रति दिन इसकी जानकारी औषधि निरीक्षक को भी देगा| यदि लापरवाही होती है तो कार्यवाही की जायेगी|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


