मृतक DSP के परिजनों से मिलें राहुल, न्याय मिलने का भरोसा दिलाया

0
101

Rahul Gandhiदेवरिया। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मौजूद कुंडा क्षेत्र में मृतक डिप्टी एसपी जियाउल हक़ की हत्या के लगभग चार दिन बाद ही कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जियाउल हक़ के परिजनों से मिलने के लिए देवरिया पहुँच गए हैं। उन्होंने जियाउल हक़ के परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा|
[bannergarden id=”8″]
राहुल गांधी 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। इसी के चलते अभी बीते दिन वह उत्तराखंड में थे लेकिन अब वह उत्तर प्रदेश में मृतक डीएसपी के घर वालों से मिलने के लिए देवरिया पहुँच गए हैं। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री भी उनके साथ मौजूद थे|
[bannergarden id=”8″]
मालूम हो कि सीबीआई डीएसपी हत्या मामले की जांच कर रही हैं तथा इस मामले में सीबीआई उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व कुंडा क्षेत्र के विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर चुकी हैं। राहुल गांधी की इस यात्रा को एक सियासी चाल समझी जा रही हैं। अब देखना यह है कि राहुल की यह मुलाक़ात मृतक डीएसपी के घर वालों पर क्या असर डालती है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]