मुस्लिम सभासदों की संख्या घटी, कई वार्ड बदलकर दोबारा सदन पहुंचे

0
117

फर्रुखाबाद: नगरपालिका चुनाव में इस बार सदन में मुस्लिम सभासदों की संख्या आठ से घट कर छह रह गयी है। कई पूर्व सभासद आरक्षण के चलते वार्ड बदल कर दोबारा सदन पहुंचने में कामयाब हो गये है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि पिछली बार सदन में जहां असलम शेर खां, फर्मानुर्रहमान, बिलकीसा बेगम, शकील, नौशाद रफी अंसारी, मेहरुन्निसां व सीमा परवीन सहित कुल आठ मुस्लिम सभासद हुआ करते थे, वहीं इस बार शमीम खां, अकबरी बेगम, इजहार अहमद, फरीदा ताहिर, रजिया अंसारी व मोहम्मद असलम सहित मात्र छह मुस्लिम सभासद ही चुने जा सके हैं।

कई वरिष्ठ सभासद जैसे राम लाल वर्मा, ताहिर खान, विजय शंकर दुबे, रफ़ी अंसारी और प्रताप नारायण इस बार सदना में दिखाई नहीं देंगे। लेकिन राम लाल वर्मा की पत्नी विरमा देवी, ताहिर की बीवी फरीदा ताहिर और रफ़ी अंसारी की पत्नी रजिया अंसारी सभासद चुन ली गयी हैं। एक दम्पति ने दो अलग अलग वार्डों से चुनाव जीतने में कामयाबी पाई है। वार्ड 1 से रचित कटियार और वार्ड 4 से उनके पति सुरजीत कटियार चुने गए हैं। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष आदेश गुप्ता वार्ड 15 से सभासद चुन लिए गए हैं। जो पूर्व सभासद फिर सदन में पहुंचे हैं उनमे वार्ड 12 के संत राम बाथम, वार्ड 20 में इज़हार अहमद, वार्ड 23 में ऋषि तिवारी, वार्ड 35 में मोहम्मद असलम और वार्ड 37 में सुमन पाण्डेय फिर नगरपालिका पहुँचने में कामयाब हुए हैं।

[adrotate banner="2"]