मुसलमानों की समस्याओं के निस्तारण को जमीयतुल उलमा ने उठायी मांग

0
122

फर्रुखाबाद: जमीयतुल उलमा ने मुसलमानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाते हुए केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार को ज्ञापन पत्र भेजा है।

[adrotate banner="3"]

भेजे गये ज्ञापन में मांग की गयी है कि मुसलमानों को सूबे में 18 प्रतिशत आरक्षण दिया जाये। बेकसूर मुसलमान नौजवानों को जेल से रिहा किया जाये। सूबे में नई व पुरानी मस्जिदों में जिला इंतजामिया कमेटी के हस्तक्षेप को खत्म कर मस्जिदों में निर्माण कार्यों के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगने सिलसिला बंद किया जाये।

अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो जमीयतुल उलमाये हिन्द पूरे प्रदेश में अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन चलायेगी।

[adrotate banner="2"]