मुलायम से फिर मिले अमर, अखिलेश भी मौजूद

0
128

amarsinghलखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और राज्यसभा सांसद अमर सिंह की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। 10 दिन पहले लखनऊ में एक समारोह में साथ दिखने के बाद आज अमर सिंह मुलायम सिंह यादव के लखनऊ स्थित घर पहुंचे।

[adrotate banner="3"]

दोनों नेताओं की बीच काफी देर तक बातचीत हुई। हालांकि बातचीत किस मुद्दे पर हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी वहां मौजूद थे। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से अमर सिंह की समाजवादी पार्टी में लौटने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

कुछ दिन पहले देहरादून में अमर सिंह ने कहा था कि अगर मुलायम सिंह समाजवादी पार्टी में बुलाएंगे तो वो वापस आने को तैयार हैं। लेकिन दिक्कत ये है कि मुलायम के घर के ही लोग अमर सिंह को वापस लाने के खिलाफ हैं कुछ दिन पहले ही रामगोपाल यादव ने कहा था कि अमर सिंह की एसपी वापसी नहीं हो सकती। वहीं आजम खान को भी अमर सिंह से मुलायम की नजदीकियां कुछ खास पसंद नहीं आ रही है।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]