मुलायम सिंह की समधिन ने थामा कांग्रेस का हाथ

0
121

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की एक नजदीकी रिश्तेदार और पूर्व विधायक उर्मिला यादव ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। मैनपुरी जिले के घिरोर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहीं उर्मिला यादव के साथ ही सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के सी यादव और ब्लाक प्रमुख सुजान सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। इन्हें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी और सांसद जगदम्बिका पाल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

[adrotate banner="3"]

उर्मिला यादव के पुत्र अनुजेश की शादी लोकसभा सदस्य और मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेन्द्र यादव की बहन से हुई है। उर्मिला यादव ने कहा कि उन्हें कांग्रेस की नीतियों में पूरा विश्वास है और वह पार्टी को मजबूत करने में पूरा योगदान देंगी। रीता बहुगुणा जोशी ने इनका स्वागत करते हुए कहा कि मैनपुरी में इससे पार्टी को काफी बल मिलेगा। सपा अध्यक्ष मैनपुरी से लोकसभा से सदस्य हैं।

इस बीच सपा प्रवक्ता ने कहा कि उर्मिला यादव उनके समर्थकों को दो महीने पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

[adrotate banner="2"]