मुन्ना भाई राजबब्बर व सुनैना ने लुईस के समर्थन में हिलाया पंजा

0
116

फर्रुखाबादः सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद के समर्थन में रोड शो के लिए आज फर्रुखाबाद पहुंचे फिल्म स्टार संजय दत्त व अभिनेता राजबब्बर ने लुईस के समर्थन में भीड़ के सामने पंजा हिलाया।

[adrotate banner="3"]

संजय दत्त व राजबब्बर के आने से युवाओं में कल से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। आज सुबह बजरिया मैदान में भीड़ प्रातः 9 बजे से ही जुटना शुरू हो गयी थी। अपने निर्धारित समय से तकरीबन दो घंटे विलम्ब से पहुंचे मुन्नाभाई संजयदत्त को देखने के लिए उनके समर्थकों का भारी जमावड़ा लग गया।

युवा संजय दत्त की एक झलक पाने के लिए उनके वाहन के आगे-पीछे भाग रहे थे। संजय दत्त ने मंच पर पहुंचकर लोगों से फिल्मी अंदाज में कहा कि लुईस खुर्शीद को ही वोट दें। राजबब्बर ने भी जनता से हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

समर्थकों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज
संजयदत्त से हाथ मिलाने व आटोग्राफ लेने की होड़ उनके प्रशंसकों में इतनी ज्यादा हो गयी कि उन्होंने बेरीकेटिंग व कुर्सियां तक तोड़ डालीं। संजू बाबा से हाथ मिलाने को तरसे समर्थकों ने हो हल्ला करना शुरू कर दिया। जिस पर पुलिस ने समर्थकों को लठियाकर खदेड़ा।
छोटे-छोटे बच्चों को भी पुलिस ने अपनी लाठी का शिकार बनाया। कई समर्थक चुटहिल भी हो गये। १० मिनट के भाषण के बाद दोनों अभिनेता मंच से वापस चले गये| जिससे काफी समर्थक मायूस नजर आये| लोग अपने हाथो में आटोग्राफ के लिए डायरी व पेन लिए ही खड़े रहे|

[adrotate banner="2"]