आचार संहिता के उल्लंघन में मुकेश राजपूत के विरुद्व मुकदमा दर्ज

0
192

फर्रुखाबादः मोहम्मदाबाद कोतवाली में जनक्रांति पार्टी के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मुकेश राजपूत पर आचार संहिता के उल्लंघन में भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है।

[adrotate banner="3"]

निर्वाचन अधिकारी द्वारा लिखायी गयी रिपोर्ट में कहा है कि भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मुकेश पुत्र लज्जाराम, निवासी पपियापुर के द्वारा बिना मुद्रक व प्रकाशक के बिना नाम वाले चुनाव चिन्हं अलमारी के स्टीकर वितरित किये गये। बांटे गये स्टीकरों की संख्या भी नहीं लिखी गयी। निर्वाचन अधिकारी ने धारा 177 क लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्रत्याशी के विरुद्व मुकदमा दर्ज करा दिया है।

[adrotate banner="2"]