मुजफ्फर नगर से आये साथियों ने बाबू सिंह का किया समर्थन

0
123

FARRUKHABAD: बीते 15 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे बाबू सिंह का समर्थन करने के लिए महाराणा प्रताप संघर्ष समिति ने भी मुजफ्फर नगर से आकर सहभागिता की। वहीं उन्होंने बाबू सिंह से अनशन समाप्त कर मुजफ्फर नगर से दिल्ली तक लड़ाई जारी रखने की सलाह भी दी है।

[adrotate banner="3"]

समाजवादी राष्ट्रगौरव वीर शिरोमणि महाराणाप्रताप संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह पुन्डरी व समिति के संगठन मंत्री राजवीर सिंह चौहान ने मुजफ्फर नगर से आकर भारत जगाओ देश बचाओ क्रांति के सूत्रधार बाबू सिंह सोमवंशी को समर्थन दिया। बाबू सिंह मुजफ्फर नगर कबाल काण्ड व बखेड़ा, की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। समिति ने बाबू सिंह से निवेदन किया कि वह अनशन समाप्त कर फर्रुखाबाद से दिल्ली तक आंदोलन सीबीआई जांच के लिए जारी रखें। वह बाबू सिंह के साथ पूर्ण समर्थन के साथ रहेगे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]