कालेज प्रधानाध्यापक छात्रवृत्ति सूची जल्द जमा करें: डीआईओएस

0
115

FARRUKHABAD : प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल व समाज कल्याण अधिकारी लवी तिवारी ने बुधवार को जीजीआईसी में बैठक कर प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिये कि सभी कालेजों की छात्रवृत्ति सूची जल्द से जल्द जमा करें।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि जो भी छात्रवृत्ति आवेदन आन लाइन किये गये हैं उनकी सूची व बैंक खाता चेक कर लें तथा छात्र के आवेदन पर खाता संख्या सही है या नहीं इस बात की भी पुष्टि कर लें। डीआईओएस ने कहा कि छात्रों को जल्द से जल्द छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जा सके, इसके लिए सभी प्रधानाध्यापक कालेजों के छात्रों की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध करा दें।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान जीजीआईसी की प्रधानाचार्या मीना यादव, संतोष कुमार, कुलदीप, ओमप्रकाश, खुशीराम, अवधेश आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]